AKTU Official Notice: AKTU ने बी.टेक पाठ्यक्रम के मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी और मैकेनिकल एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग शाखाओं के कुछ विषयों के कोड में बदलाव की सूचना जारी की है। यह अपडेट छात्रों के लिए बेहद जरूरी है, इसलिए ध्यान से पढ़ें और समय पर तैयारी करें।
इस आर्टिकल में इस नोटिस के बारे में पूरी जानकारी दी गई है तो आप अंत तक जरूर पढ़ें। Latest Update को सबसे पहले पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
Table of Contents
Overview
विश्वविद्यालय का नाम | डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय |
पाठ्यक्रम | बी.टेक (Mechanical, Automobile, Manufacturing, Mechanical & Industrial Engineering) |
क्या बदला है? | कुछ विषयों के विषय कोड संशोधित किए गए हैं। |
परीक्षा तिथि | पहले से निर्धारित तिथि और समय पर होंगी। |
आधिकारिक वेबसाइट | aktu.ac.in |
AKTU Changing in Exam Scheme
AKTU ने जानकारी दी है कि बी.टेक पाठ्यक्रम की Departmental Electives में कुछ विषयों के कोड में त्रुटि पाई गई थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने संशोधित विषय कोड की सूची जारी की है और यह सुनिश्चित किया है कि इन विषयों की परीक्षाएँ निर्धारित तिथियों पर ही होंगी।
कॉलेजों से अनुरोध किया गया है कि वे इस बदलाव की सूचना तुरंत छात्रों तक पहुँचाएँ। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे संशोधित कोड के अनुसार अपनी तैयारी करें। अधिक जानकारी के लिए AKTU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ या अपने कॉलेज प्रशासन से संपर्क करें।
AKTU Official Notice Details
Notice Released Date: 05/01/2025
सेवा में,
निदेशक / प्राचार्य,डा० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय,उत्तर प्रदेश, लखनऊ से सम्बद्ध समस्त संस्थायें।
विषयः विश्वविद्यालय के बी०टेक पाठ्यक्रम के मैकेनिकल इंजी०, ऑटोमोबाइल इंजी०, मैन्युफैक्चरिंग टेक्नॉ० एवं मैकेनिकल एण्ड इंडस्ट्रीयल इंजी० विधाओं के कतिपय विषयो कोड को परिवर्तन/संशोधन के सम्बन्ध में।
महोदय,
कृपया उक्त विषय के संबंध में अवगत कराना है कि विश्वविद्यालय द्वारा बी०टेक० पाठ्यक्रम की मैकेनिकल इंजी०, ऑटोमोबाइल इंजी०, मैन्युफैक्चरिंग टेक्नॉ० एवं मैकेनिकल एण्ड इंडस्ट्रीयल इंजी० विधाओं हेतु निर्धारित पाठ्यचर्या में Departmental Electives के कतिपय विषयों के विषय कोड में त्रुटि होने के संलग्न में उल्लिखित विषयों कोडों में परिवर्तन / संशोधन किया गया है।
उक्त के अतिरिक्त उल्लिखित विषयों की परीक्षायें संलग्न में उल्लिखित परीक्षा तिथि एवं समय के अनुसार आयोजित की जायेगी।अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त से अवगत होते हुए अपने संस्थान के अध्ययनरत सम्बन्धित छात्र/छात्राओं को सूचित करते हुए यथा आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।
Important Link
Download Notice | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Join WhatsApp | Click Here |
Home Page | Click Here |
AKTU Official Website | Click Here |