DU CSAS Registration Start: दिल्ली यूनिवर्सिटी UG एडमिशन 2026 के लिए 2 फेज में आवेदन, 67 कॉलेज 73 कोर्स

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए CSAS UG रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। CUET UG 2026 स्कोर के आधार पर 67 कॉलेजों में 73 यूजी कोर्स में दाखिले होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

Delhi University CSAS Registration 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने यूजी एडमिशन के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम 2026 (CSAS UG) रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी है। ugadmission.uod.ac.in पर जाकर फेज-1 के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

डीयू के 67 कॉलेजों में 100 से अधिक बीए प्रोग्राम समेत 73 यूजी कोर्स में सीयूईटी यूजी 2026 स्कोर से दाखिले होंगे। रजिस्ट्रेशन दो फेज में होंगे।

DU CSAS पोर्टल पर पहले फेज के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें

सबसे पहले ugadmission.uod.ac.in पर जाएं। अपने सीयूईटी यूजी 2026 एप्लीकेशन नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें। उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारी भारत सरकार के API सेतु के माध्यम से स्वतः ली जाएगी।

सभी डिटेल्स भरने के बाद फीस भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

DU UG Admission 2026 फीस

अनारक्षित, ओबीसी, EWS: 250 रुपये। एससी, एसटी, PwBD: 100 रुपये। BFA, B.Sc (PE, HE & S) या BA (Hons) म्यूजिक के लिए अतिरिक्त 400 रुपये।

दूसरा चरण (Phase II)

दूसरे फेज में कॉलेज और कोर्स की चॉइस फिलिंग, विषय मैपिंग और प्रेफरेंस भरना होगा। फेज II का शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा।

तीसरा चरण – सीट आवंटन

CUET (UG) 2026 स्कोर और CSAS पोर्टल पर भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर सीटें आवंटित होंगी।

Updated: June 27, 2026 — 10:04 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *