कर्मचारी चयन आयोग ने SSC GD Constable 2026 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है, जिसे ssc.gov.in पर बिना किसी क्रेडेंशियल के डाउनलोड किया जा सकता है।
SSC GD Constable Revised Result 2026 जारी
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) और एसएसएफ में कांस्टेबल (GD) तथा असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) परीक्षा 2026 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी जीडी रिवाइज्ड रिजल्ट 2026 देख सकते हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 रिवाइज्ड रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है और डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही पीईटी/पीएसटी के लिए पात्र होंगे।
चयनित उम्मीदवारों की संख्या
महिला उम्मीदवारों की सूची (लिस्ट-1) में कुल 15778 अभ्यर्थी और पुरुष उम्मीदवारों की सूची (लिस्ट-2) में कुल 1,81,570 कैंडिडेट फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, माता का नाम और कैटेगरी सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
पहले जारी परिणाम की जानकारी
इससे पहले एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 रिजल्ट 12 अक्टूबर को जारी किया गया था। आयोग ने स्पष्ट किया कि SC/ST/OBC/EWS/ESM श्रेणी के उम्मीदवारों को अनारक्षित (UR) मानकों के आधार पर सीबीई उत्तीर्ण माना गया है।
SSC GD Constable 2026 Revised Result डाउनलोड करने के चरण
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें। लिस्ट-1 या लिस्ट-2 पीडीएफ ओपन करें। Ctrl+F की मदद से अपना नाम और रोल नंबर जांचें।
