AKTU Official Notice: नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम विनय है। हाल ही में AKTU की तरफ से एक बहुत ही ज़रूरी Official Notice जारी किया गया है। ये Notice भारतीय वायु सेना की अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर वायु इनटेक 01/2026 की भर्ती से जुड़ा हुआ है। इस आर्टिकल में इस Notice की पूरी जानकारी दी गई है।
अगर आप या आपके दोस्त इस योजना में रुचि रखते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। इसके अलावा, लेटेस्ट updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे Telegram चैनल या WhatsApp group को ज़रूर जॉइन करें।
Table of Contents
Overview
University/Board Name | AKTU |
Notice Released Date | 24/01/2025 |
Notice Related To | अग्निवीर वायु इनटेक 01/2026 भर्ती |
Official Website | www.aktu.ac.in |
AKTU Agniveer Latest Update
दोस्तों, हाल ही में AKTU ने एक नोटिस जारी किया है जिसमें भारतीय वायु सेना की Agnipath Scheme के तहत अग्निवीर वायु इनटेक 01/2026 की भर्ती के बारे में जानकारी दी गई है। इसके लिए 3 चरणों में पूरी प्रक्रिया आयोजित होगी। ये भर्ती महिला और पुरुष दोनों के लिए है।
नोटिस में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश शासन (लखनऊ) के अंतर्गत तकनीकी शिक्षा विभाग ने संबंधित सभी संस्थानों, विद्यालयों और अधिकारियों को ये जानकारी छात्रों और युवाओं तक पहुँचाने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य है कि अधिक-से-अधिक विद्यार्थी इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लें।
भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ होगी और पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा का होगा। इस भर्ती से जुड़ी सभी तारीखों और चरणों के बारे में विंग कमांडर, कमान अधिकारी, 3 वायु सैनिक चयन केंद्र, वायुसेवा स्टेशन कानपुर ने जानकारी दी है।
इस नोटिस में खास तौर पर कहा गया है कि सभी अधिकारी और संस्थान अपनी तरफ से प्रयास करें कि ये जानकारी हर छात्र और युवा तक पहुँच सके। ये आपके लिए एक शानदार मौका है अगर आप भारतीय वायु सेना में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
तो दोस्तों, अगर आप इस मौके का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जल्दी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कीजिए और पहले चरण की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दीजिए। इस नोटिस से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप AKTU की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
AKTU Official Notice Details
Notice Released Date: 24/01/2025
विषयः भारतीय वायु सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु इनटेक 01/2026 की भर्ती के संबंध में।
महोदय,
कृपया उपर्युक्त विषय के संबंध में प्राविधिक शिक्षा अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पत्र संख्याः 1/847841/2025/16-3099/206/2023/part-1 दिनांक 10.01.2025 (प्रति संलग्न) का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें।
उक्त के संदर्भ में अवगत कराना है कि शासन के पत्र में उल्लिखित गृह (गोपन) अनुभाग-2, उ०प्र० शासन के पत्र दिनांक 01.01.2025 के साथ संलग्न विंग कमांडर, कमान अधिकारी, 3 वायु सैनिक चयन केंद्र, वायुसेवा स्टेशन कानपुर के पत्र दिनांक 24.12.2024 द्वारा अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु इन्टेक 01/2026 (महिला एवं पुरूष) की तीन चरणों में सम्पन्न होने वाली भर्ती हेतु विज्ञापन जारी होने,
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तथा प्रथम चरण की ऑनलाइन परीक्षा की तिथियों की सूचना उपलब्ध कराये जाने के साथ ही राज्य के अधीन आने वाले समस्त शिक्षा विभागों, वैभागों, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उच्च शिक्षण संस्थानों / विद्यालयों एवं संबंधित अधिकारियों के माध्यम से यह जानकारी अधिक से अधिक विद्यार्थियों / जनमानस /युवाओं तक पहुंचाने की अपेक्षा की गयी है ताकि वे भर्ती प्रकिया में सम्मिलित हो सकें।
अतः मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि विंग कमांडर, कमान अधिकारी, 3 वायु सैनिक चयन केंद्र, वायुसेवा स्टेशन कानपुर के पत्र दिनांक 24.12.2024 में की गयी अपेक्षानुसार आवश्यक कार्यवाही कराने का कष्ट करें।
Important Link
Download Notice | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Home Page | Click Here |
Join WhatsApp | Click Here |
AKTU Official Website | Click Here |