AKTU Official Notice: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने 07 July 2025 को एक ऑफिशल नोटिस जारी किया है, इसके बारे में पूरा डिटेल्स नीचे दिया गया है।
नोटिस को नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं, लेटेस्ट अपडेट को सबसे पहले अपने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े।

Overview
University | AKTU |
Notice Related | UP Tablet Yojana Aadhar Authentication |
Notice Released Date | 07/07/2025 |
Official Website | aktu.ac.in |
AKTU Official Notice Details
विषय : संस्थान परिसर में वृक्षारोपण वर्ष 2025-26 हेतु. पौध रोपण लक्ष्यों के निर्धारण के सम्बन्ध में।
महोदय,
कृपया प्राविधिक शिक्षा अनुभाग-3 के पत्रांक सं० 1/1015847/2025/16-3099/44/2020 दिनांक : 05 जुलाई, 2025, पत्रांक सं० 1/1010955/2025 दिनांक 01 जुलाई, 2025, पत्रांक सं० 1/1013547/2025 दिनांक 03 जुलाई, 2025, विश्वविद्यालय के पत्रांक सं० ए०के०टी०यू०/कुस०का०/व्य०अ०/2025/6986 दिनांक 21 जून 2025 एवं पत्रांक सं० ए०के०टी०यू० / कुस० का० / व्य०अ०/2025/6758 दिनांक 21 मई, 2025 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें।
उक्त के सम्बन्ध में अवगत् कराना है कि वर्ष 2025-26 में पौधरोपण लक्ष्यों की प्राप्त करने हेतु अपने-अपने संस्थान में अनिवार्य रूप से पौधरोपण कराते हुए निम्नवत् दिशा-निर्देशों के अनुसार पौधरोपण कार्यक्रम वर्ष 2025-26 का हिस्सा बनें।
- पौधरोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत् अपने-अपने संस्थान परिसर में अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण अनिवार्य रूप से कराया जाना सुनिश्चित करें।
- सभी संस्थानों के द्वारा उपरोक्त पत्रों के अनुसार दिए गए फार्मेट व दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रति संस्थान 500 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- सभी संस्थान उपरोक्त पत्रों के अनुरूप पौधरोपण का शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप लेखा-जोखा का रजिस्टर में विवरण अंकित करना सुनिश्चित करेंगे।
- सभी संस्थानों के द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार एक ही दिवस दिनांक 09.07.2025 को पौधरोपण सुनिश्चित कर कृत्य कार्यवाही से सम्बंधित सम्पूर्ण विवरण निर्धारित प्रारूप में ई०आर०पी० के माध्यम (जियो टैग फोटो सहित) से अपलोड किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
अतः उपरोक्त के सम्बन्ध में सभी संस्थानों से अनुरोध है कि बिन्दु 1 से 4 तक दिए गए पौधरोपण से सम्बन्धित बिन्दुओं में दिए गए निर्देशों के क्रम में व उक्त अभियान में विद्यार्थीयों एवं समीप रहने वाले ग्राम वासियों / कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए दिशा-निर्देशों के अनुरूप पौधरोपण कार्यक्रम वर्ष 2025-26 को सफल बनाने में सहयोग करें।
Latest Update को सबसे पहले पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को जरूर ज्वाइन करें, ताकी सभी अपडेट आपको समय से मिल सके।
Important Link
Download Notice | Click Here |
Home Page | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Join WhatsApp | Click Here |
Official Website | Click Here |