AKTU Official Notice Released: नमस्कार! मेरा नाम विनय है। अभी-अभी AKTU की तरफ से एक official notice जारी किया गया है, जो ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी’ के जन्म शताब्दी वर्ष 2024-2025 के आयोजन से संबंधित है। इस article में हम आपको इस notice की पूरी जानकारी देंगे, इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़े।
इसके साथ ही सभी लेटेस्ट updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे Telegram channel या WhatsApp group को जरूर join करें।
Table of Contents
Overview
Board/University Name | Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University (AKTU) |
---|---|
Notice Related | ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी’ के जन्म शताब्दी वर्ष का आयोजन |
Notice Released Date | 22/01/2025 |
Official Website | AKTU Official Website |
AKTU Notice Update
दोस्तों, AKTU ने सभी affiliated institutions के निदेशक और प्राचार्यों को एक महत्वपूर्ण notice भेजा है। इस notice का विषय है ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष (25.12.2024 से 25.12.2025 तक) मनाने के संबंध में’।
Notice में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ये सुनिश्चित किया गया है कि इस पूरे एक साल तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्रों और नागरिकों को अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व, दर्शन, आदर्शों और उपलब्धियों को समझने और उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।
AKTU ने साफ तौर पर निर्देश दिया है कि इस एक साल के आयोजन के लिए सरकार द्वारा तय कार्ययोजना का पालन करना है। इसके तहत दिनांक 25 दिसंबर 2024 से 24 जनवरी 2025 तक संस्थान स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इन आयोजनों का विवरण और वीडियो link विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराना आवश्यक है।
साथ ही, हर महीने कार्ययोजना के अनुसार नए कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इन आयोजनों से संबंधित जानकारी, फोटो और वीडियो क्लिप विश्वविद्यालय की डाटा समिति को https://shorturl.at/Nt5JT लिंक पर भेजने का अनुरोध किया गया है।
तो दोस्तों, अगर आप AKTU के छात्र हैं या affiliated संस्थानों से जुड़े हैं, तो इस साल भर चलने वाले आयोजन का हिस्सा बनें। इन कार्यक्रमों से न केवल महान नेता अटल बिहारी वाजपेयी जी की सोच और आदर्श आपको प्रेरित करेंगे, बल्कि आप राष्ट्र निर्माण में एक योगदान महसूस करेंगे।
AKTU Official Notice Details
Notice Released Date : 22/01/2024
सेवा में,
निदेशक / प्राचार्य,
विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त संस्थान ।
विषयः ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष दिनांक 25.12.2024 से 25.12.2025 तक मनाये जाने के संबंध में।
महोदय,
कृपया उपर्युक्त विषय के संबंध में विश्वविद्यालय के कार्यालय ज्ञाप संख्याः ए०के०टी०यू०/कुस०का०/स्था०/2024/5359 दिनांक 18 दिसम्बर, 2024 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें।
उक्त के संदर्भ में अवगत कराना है कि प्राविधिक शिक्षा अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पत्र संख्याः 1/810298/2024/16-3099/308/2024 दिनांक 29.11.2024 द्वारा दिनांक 25.12.2024 से 25.12.2025 तक ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी’ के जन्म शताब्दी वर्ष का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व, दर्शन, आदर्शों एवं उपलब्धियों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान करने हेतु प्रेरित करना है।
उल्लेखनीय है कि ‘भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी’ का जन्म शताब्दी वर्ष दिनांक 25.12. 2024 से 25.12.2025 तक मनाये जाने हेतु शासन के पत्र के साथ संलग्न कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन डिग्री सेक्टर के लिए निर्धारित किया गया है।
अतः मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि कार्ययोजना के अनुसार दिनांक 25 दिसम्बर, 2024 से दिनांक 24.01.2025 तक निर्धारित आयोजित कार्यक्रम संस्थान स्तर से सम्पन्न कराया गया है उसका पूर्ण विवरण तथा वीडियो संबंधित लिंक पर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें।
साथ ही कार्ययोजना के अनुसार प्रत्येक माह कार्यक्रम आयोजित कराते हुए उसकी सूचना विश्वविद्यालय की डाटा समिति को मय फोटोग्राफ एवं वीडियो क्लिप सहित https://shorturl.at/Nt5JT लिंक पर विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
Important Link
Download Notice | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Join WhatsApp | Click Here |
AKTU Official Website | Click Here |