BTEUP Official Notice: नमस्कार! मेरा नाम विनय है। अभी-अभी BTEUP की तरफ से एक official notice जारी हुआ है, जो कि शैक्षिक सत्र 2024-25 में छात्रवृत्ति (scholarship) और शुल्क प्रतिपूर्ति (fee reimbursement) से जुड़ा हुआ है। इस लेख में हम आपको इस notice की पूरी जानकारी देंगे। तो ध्यान से पढ़ें और कोई भी जानकारी मिस न करें। इसके अलावा, लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे Telegram चैनल या WhatsApp ग्रुप को ज़रूर जॉइन करें।
Table of Contents
Overview
Board/University Name | BTEUP |
---|---|
Notice Released Date | 17/01/2025 |
Notice Related | छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति |
Official Website | www.bteup.ac.in |
Notice Details
दोस्तों, BTEUP ने एक नया notice जारी किया है जिसमें बताया गया है कि शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए जिन संस्थाओं ने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति पोर्टल पर अपना master data गलत भरा है, उन्हें इसे सही करने का निर्देश दिया गया है।
इस notice में ये साफ तौर पर कहा गया है कि जिन संस्थाओं के master data में त्रुटि है, उनके principal/director को निर्देश दिया गया है कि वे सभी ज़रूरी documents जैसे सम्बद्धता पत्र, master data की छायाप्रति (जिसमें संस्था का नाम हो), और अन्य महत्वपूर्ण कागजात के साथ 20 जनवरी 2025 दोपहर 2 बजे तक BTEUP कार्यालय में उपस्थित हों।
यदि कोई संस्था इस समय सीमा तक अपने दस्तावेज़ लेकर नहीं आती है, तो उनका master data council द्वारा अग्रसारित (forward) नहीं किया जा सकता। इसका पूरा ज़िम्मा उस संस्था के principal या director पर होगा।
Notice में यह भी बताया गया है कि जिन छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (excluding minorities) के तहत छात्रवृत्ति मिलती है, उनसे संबंधित त्रुटियों को जल्द से जल्द सही करना बेहद ज़रूरी है।
तो दोस्तों, अगर आपकी संस्था इस notice से संबंधित है, तो आपको जल्दी से ये जानकारी अपने college के principal या director तक पहुँचानी चाहिए। इससे आप भविष्य में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति लेने में किसी भी परेशानी से बच सकते हैं।
आशा है कि इस जानकारी ने आपकी मदद की होगी। Telegram या WhatsApp ग्रुप जॉइन करना न भूलें ताकि आपको ऐसे updates सबसे पहले मिलें।
AKTU Official Notice Details
Notice Released Date: 17/01/2025
विषयः शैक्षिक सत्र 2024-25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु त्रुटिपूर्ण आवेदन करने वाली संस्थाओं के त्रुटिपूर्ण पाठ्यक्रम से सम्बंधित मास्टर डाटा लॉक / अग्रसारित कराये जाने के संबंध में।
महोदय,
उपरोक्त विषयक पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2. उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश सं० आई-853265/ 2025/64-2010(099)/1/2024, दिनांक: 16.01.2025 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें।
जिसके माध्यम से वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2024-25 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) दशमोत्तर कक्षाओं में (कक्षा 11-12 को छोड़कर) अध्ययनरत् उत्तर प्रदेश के मूल निवासी अन्य पिछडे वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) व अन्य कार्यों हेतु योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन से लेकर वितरण हेतु संशोधित (तृतीय चरण) समय सारिणी निर्गत की गई है।
छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति पोर्टल पर आज दिनांक 17.01.2025 को प्रदर्शित संस्थाओं (सूची संलग्न) द्वारा
छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति पोर्टल पर भरे गए विवरण एवं उसमें संलग्न किये गये अभिलेखों / परिषदीय अभिलेखों में भिन्ता प्रदर्शित हो रही है, जिस कारणवश परिषद कार्यालय द्वारा उक्त संस्थाओं का त्रुटिपूर्ण पाठ्यक्रम से सम्बंधित मास्टर डाटा लॉक / अग्रसारित किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है।
अतः उपरोक्त संस्थाओं के प्रधानाचार्य/निदेशक को निर्देशित किया जाता है वह अपनी संस्था के छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति संबंधी समस्त अभिलेखों (यथा समस्त वर्षों के सम्बद्धता विस्तार / सम्बद्धता पत्र, छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति संबंधी पोर्टल पर संस्था द्वारा लॉक किये गये मास्टर डाटा की छायाप्रति जिसमें संस्था का नाम स्पष्ट रूप से अंकित हो, आदि) के साथ दिनांक: 20.01.2025 की अपराह्न 02:00 बजे तक परिषद कार्यालय में प्रत्येक दशा में उपस्थित होकर अपनी संस्था के मास्टर डाटा लॉक / अग्रसारित कराना सुनिश्चित करें।
यदि नियत दिनांक एवं समय तक आप द्वारा परिषद कार्यालय में उपस्थित होकर उपरोक्त कार्यवाही सुनिश्चित नहीं की जाती है तो, आपके संस्था का मास्टर डाटा परिषद कार्यालय द्वारा अग्रसारित नहीं किया जा सकेगा, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व संस्था निदेशक / प्रधानाचार्य का होगा।
Important Link
Download Notice | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Join WhatsApp | Click Here |
BTEUP Official Website | Click Here |