Lucknow University Big Update: 20 June तक Upload करने होंगे Practical और Internal के Marks

Lucknow University Big Update: लखनऊ विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर 2026 के सभी affiliated colleges को एक जरूरी notice जारी किया है। इस notice में साफ कहा गया है कि practical, viva voce, internship और internal परीक्षाओं के marks 20 June 2026 तक Samarth Portal पर online upload करना अनिवार्य है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

यह आदेश 9 जून 2026 को परीक्षा नियंत्रक, लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से जारी किया गया। इसमें undergraduate और postgraduate दोनों courses के colleges को शामिल किया गया है।

Samarth Portal पर होगा सब कुछ Online

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी हालत में offline marks स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सभी colleges को Samarth Portal के जरिए ही marks submit करने होंगे।

Portal login करने पर colleges को university द्वारा नियुक्त external examiner का नाम और mobile number दिखाई देगा। Colleges को उस examiner से contact करके निर्धारित subjects की परीक्षा करानी होगी।

CCTV और YouTube से होगी Monitoring

एक खास बात यह है कि सभी practical परीक्षाएं CCTV कैमरों की निगरानी में करानी होंगी, साथ में voice recorder भी लगाना जरूरी होगा। इतना ही नहीं, उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक सभी colleges को अपना YouTube channel बनाना होगा और उस पर practical परीक्षाओं की live streaming या recording upload करनी होगी। यह channel university को portal के माध्यम से बताना भी जरूरी होगा।

10 से कम Students वाले Colleges के लिए Special व्यवस्था

जिन colleges में 10 से कम students हैं, उन्हें अपने नजदीकी college में परीक्षा कराने की सूचना university को देनी होगी। University उन students को संबंधित college में portal के जरिए adjust कर देगी और फिर परीक्षा होगी।

External examiner द्वारा परीक्षा पूरी होने के बाद, उनकी login से marks portal पर upload किए जाएंगे। Upload की गई list पर internal और external दोनों examiners के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है, और यह list university में जमा करनी होगी।

22 June तक देनी होगी Soft Copy

विश्वविद्यालय ने यह भी कहा है कि परीक्षाएं 20 June 2026 तक पूरी करके 22 June 2026 तक soft copy परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि results समय पर घोषित किए जा सकें।

DOWNLOAD OFFICIAL NOTICE

University ने यह भी चेतावनी दी है कि इस तिथि के बाद कोई extension नहीं दिया जाएगा और किसी भी देरी की पूरी जिम्मेदारी संबंधित college या विभाग की होगी।

Updated: June 15, 2026 — 10:55 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *