AKTU Result 2026: बी.टेक का Result हुआ Declare, तुरंत यहां करें Check

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी यानी AKTU से जुड़े लाखों स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर आई है। यूनिवर्सिटी ने बी.टेक कोर्स के चौथे साल यानी फाइनल ईयर के 8th Semester का Result आखिरकार Declare कर दिया है। लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे रेगुलर स्टूडेंट्स अब अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

क्या है पूरा मामला?

AKTU की तरफ से 17 जून 2026 को एक ऑफिशियल लेटर जारी किया गया है, जिसमें यूनिवर्सिटी से जुड़े सभी कॉलेजों के डायरेक्टर और प्रिंसिपल को जानकारी दी गई है कि सेशन 2025-26 के सम सेमेस्टर (Even Semester) एग्जाम में बी.टेक कोर्स के चौथे साल के 8th सेमेस्टर के रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है। यह लेटर पत्रांक संख्या ए0के0टी0यू/प0नि0का0/2026/2956 के तहत जारी किया गया है, जिसे यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगारिया ने साइन किया है।

लेटर में साफ बताया गया है कि यूनिवर्सिटी के एकेडमिक सेशन 2025-26 के सम सेमेस्टर की लिखित परीक्षाएं 7 मई 2026 से 11 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। इन्हीं परीक्षाओं में बैठे बी.टेक चौथे वर्ष के 8th सेमेस्टर के रेगुलर स्टूडेंट्स का Result अब सक्षम स्तर से अप्रूवल मिलने के बाद घोषित कर दिया गया है।

कहां और कैसे करें Result Check?

अगर आप भी AKTU से बी.टेक फाइनल ईयर के स्टूडेंट हैं और अपना 8th सेमेस्टर का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। यूनिवर्सिटी ने अपने ऑफिशियल लेटर में यह स्पष्ट किया है कि रिजल्ट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.aktu.ac.in के “One View” पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है, जहां से स्टूडेंट्स आसानी से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपनी यूनिवर्सिटी रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स के साथ One View पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद वे अपने मार्क्स, ग्रेड और ओवरऑल परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी देख सकेंगे।

कॉलेजों को भी दिए गए निर्देश

AKTU ने अपने इस ऑफिशियल लेटर में सभी एफिलिएटेड कॉलेजों के डायरेक्टर और प्रिंसिपल से रिक्वेस्ट की है कि वे इस सूचना के बारे में अपने यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को जल्द से जल्द सूचित करें, ताकि आगे की जरूरी प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर रिजल्ट से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो संबंधित कॉलेज छात्र-छात्राओं की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करें।

इस लेटर की कॉपी यूनिवर्सिटी के कई अहम अधिकारियों को भी भेजी गई है, जिनमें प्रतिकुलपति, कुलसचिव, वित्त अधिकारी, ई.आर.पी प्रभारी, संयुक्त परीक्षा नियंत्रक, उप परीक्षा नियंत्रक और जनसंपर्क अधिकारी शामिल हैं, ताकि वे अपने-अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर सकें। इसकी एक कॉपी कुलपति महोदय के अवलोकन के लिए स्टाफ ऑफिसर को भी भेजी गई है।

स्टूडेंट्स के लिए क्यों है यह बड़ी खबर?

बी.टेक का 8th सेमेस्टर फाइनल ईयर का आखिरी सेमेस्टर होता है, जिसके बाद स्टूडेंट्स अपनी डिग्री पूरी करते हैं और जॉब या हायर एजुकेशन की तरफ कदम बढ़ाते हैं। ऐसे में इस रिजल्ट का खासा महत्व है, क्योंकि इसी के आधार पर फाइनल डिग्री, प्लेसमेंट प्रोसेस और आगे की पढ़ाई से जुड़े फैसले लिए जाते हैं। यही वजह है कि स्टूडेंट्स इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

अगर आपने भी इस सेशन में बी.टेक फाइनल ईयर का एग्जाम दिया था, तो बिना देरी किए AKTU की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना Result जरूर चेक करें।

Check/ Download Result Direct Link

Updated: June 17, 2026 — 9:11 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *