BTEUP Official Notice : Revaluation रिजल्ट को लेकर आया Official Notice

Floating WhatsApp & Telegram Buttons

BTEUP Official Notice: बोर्ड ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश (Bteup) ने अभी-अभी विषम सेमेस्टर परीक्षा 2024 के पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जारी कर दिया है। तथा उससे संबंधित Official Notice भी जारी किया है। आइए देखते है नोटिस Details.

Bteup Official Notice

Bteup Official Notice Details

Notice Released Date : 17/05/2024

विषय : परिषद द्वारा आयोजित विषम सेमेस्टर / विशेष बैंक पेपर, परीक्षा दिसम्बर 2023 की लिखित उत्तरपुस्तिकाओं के डिजिटल पुनर्मूल्याँकन का परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने के सम्बन्ध में।

महोदय,

उपर्युक्त विषयक अवगत कराना है कि परिषद द्वारा आयोजित विषम सेमेस्टर / विशेष बैंक पेपर, परीक्षा दिसम्बर 2023 के परीक्षा परिणाम की घोषणा के उपरांत कतिपय छात्र/छात्राओं द्वारा प्राप्तोंकों से असंतुष्ट होने के दृष्टिगत अपने लिखित विषयों के पुनर्मूल्यॉकन हेतु ऑनलाइन माध्यम से दिनांक 28.03.2024 से 02.04.2024 के मध्य आवेदन किये गये थे।

डिजिटल पुनर्मूल्याँकन हेतु प्राप्त समस्त आवेदनों के कम में संबंधित विषय की उत्तरपुस्तिकाओं के डिजिटल पुनर्मूल्याँकन का कार्य वर्तमान में परिषद से सम्बद्ध समस्त राजकीय / अनुदानित क्षेत्र की संस्थाओं में प्रचलित है, तथा प्रमुख सचिव/ अध्यक्ष, प्राविधिक शिक्षा, उ०प्र०, शासन / प्राविधिक शिक्षा परिषद, द्वारा दिये गये निर्देशों के कम में जिन छात्र/छात्राओं के डिजिटल पुनर्मूल्यॉकन एवं Result Processing का कार्य पूर्ण हो चुका है. उन छात्र/छात्राओं का परीक्षा परिणाम परिषद की वेबसाइट www.bteup.ac.in पर उपलब्ध लिंक RESULT पर अपलोड कर दिया गया है,

जिसे छात्र/छात्रा Enrollment No. एवं जन्मतिथि की सहायता से देख सकते हैं. एवं जिन छात्र/छात्राओं का डिजिटल पुनर्मूल्यांकन का परीक्षा परिणाम अपूर्ण है। पुनर्मूल्याँकन का कार्य पूर्ण कराकर एक सप्ताह में उनका परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।

अतः आपसे अपेक्षा है कि अपने स्तर से छात्र/छात्राओं को उपरोक्तानुसार सूचित करने का कष्ट करें, तथा उक्त सूचना डिस्पले बोर्ड पर भी चस्पा करना सुनिश्चित करें। साथ ही जिन छात्र/छात्राओं का डिजिटल पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम प्रदर्शित नही हो रहा है, उन्हें किसी भी दशा में परिषद कार्यालय में न भेजें।

Bteup Revaluation Result Re-update : इनका रिजल्ट अपडेट होगा

इस नोटिस में यही जानकारी दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से इस नोटिस को डाउनलोड कर सकते है। लेटेस्ट अपडेट को सबसे पहले पाने के लिए Telegram Channel को Join करके रखें।

Important Link

Check Revaluation Result Click Here
Download Notice Click Here
Join Telegram Click Here
Join WhatsApp Click Here
Bteup Official Website Click Here

 

Updated: May 18, 2024 — 9:32 am

The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *