AKTU Exam Date Changed: नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम विनय कुमार है। अभी-अभी AKTU की तरफ से एक संशोधित परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ा आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस जनपद प्रयागराज और कौशाम्बी के छात्रों के लिए है, जिनकी पहले निर्धारित परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है।
इस लेख में इस नोटिस की पूरी जानकारी दी गई है, तो इसे अंत तक जरूर पढ़ें। साथ ही, लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे Telegram चैनल और WhatsApp ग्रुप को जरूर जॉइन करें।
Table of Contents
Overview
University / Board Name | AKTU |
---|---|
Notice Released Date | 25/01/2025 |
Notice Related | संशोधित परीक्षा कार्यक्रम |
Affected Districts | प्रयागराज और कौशाम्बी |
Official Website | aktu.ac.in |
AKTU Exam Date Changed Update
दोस्तों, AKTU ने प्रयागराज और कौशाम्बी में होने वाली कुछ परीक्षाओं की तारीखें बदल दी हैं। पहले ये परीक्षाएं 27 और 31 जनवरी 2025 और 1 और 4 फरवरी 2025 को होनी थीं। लेकिन अब ये परीक्षाएं 8, 10, 14 और 15 फरवरी 2025 को होंगी।
ये बदलाव सिर्फ प्रयागराज और कौशाम्बी के छात्रों के लिए है क्योंकि वहां महाकुंभ मेला चल रहा है। बाकी जिलों की परीक्षाएं पहले से तय तारीख पर ही होंगी। और डिटेल्स में जानने के लिए नीचे नोटिस डिटेल्स पढ़ें।
AKTU Official Notice Details
Notice Released Date: 25/01/2025
विषयः शैक्षिक सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर (स्नातक एवं परास्नातक) के रेगुलर एवं कैरी ओवर विषयों की प्रथम चरण की दिनांक 27 एवं 31 जनवरी, 2025 तथा 01 एवं 04 फरवरी, 2025 को आयोजित होने वाली समस्त विषयों की लिखित परीक्षा को निरस्त/संशोधन करते हुए दिनांक 08, 10, 14 एवं 15 फरवरी, 2025 को सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
कृपया विश्वविद्यालय के ०के०टी०यू०/ प०नि०का०/2024/1469 दिनांक 31 दिसम्बर, 2024 के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2024-24 के विषम सेमेस्टर के स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के रेगुलर तथा कैरी ओवर विषयो की प्रथम चरण की दिनांक 08 जनवरी, 2025 से सम्पन्न कराई जा रही है।
उपरोक्त परीक्षाओं हेतु निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार केवल जनपद प्रयागराज एवं कौशाम्बी में दिनांक 27 एवं 31 जनवरी, 2025 एवं 01 एवं 04 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाले समस्त विषयों की लिखित परीक्षाओं को जनपद प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ मेला 2025 में दिनांक 29 नवम्बर, 2025 को मौनी अमावस्या एवं दिनांक 03 फरवरी, 2025 को बंसत पंचमी पर
देश, विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत प्रयागराज यातायात व्यवस्था में बदलाव तथा रास्ते बन्द होने के दृष्टिगत सक्षम स्तर से यह निर्णय लिया गया है कि केवल जनपद प्रयागराज एवं कौशम्बी में अध्ययनरत परीक्षार्थियों की दिनांक 27 एवं 31 जनवरी, 2024 एवं 01 एवं 04 फरवरी, 2025 को आयोजित होने वाले समस्त विषयों की परीक्षाओं को स्थगित करते हुए
दिनांक 08, 10, 14 एवं 15 फरवरी, 2025 को संलग्न कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित तिथि/समय पर आयोजित / सम्पन्न कराई जायेगी। ज्ञात हो कि उपरोक्त परीक्षा तिथियों में केवल जनपद प्रयागराज एवं कौशाम्बी के अध्ययनरत परीक्षार्थियों के लिए है परिवर्तित किया गया अन्य जनपदों में पूर्व की निर्धारित व्यवस्था/कार्यक्रम के अनुसार ही सम्पन्न कराई जायेगी।
अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त से अवगत होते हुए अपने संस्थान के अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को सूचित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।

Important Link
Download Notice | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Join WhatsApp | Click Here |
Home Page | Click Here |
AKTU Official Website | Click Here |
B Pharmacy 1st semester walo ka exam kab se hoga!???
After 25 February
When will the MBA 1st semester exams be held?