AKTU Exam Form Last Date Extend : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने 2024-25 सत्र के विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की तारीख बढ़ा दी है। यह फैसला छात्रों और कॉलेजों की सुविधा के लिए लिया गया है।
Overview
University | AKTU |
---|---|
Notice Released Date | 05 December 2024 |
Semester | Odd Semester (2024-25) |
Eligible Students | Regular and Carry Over Students |
Previous Deadline | 05 December 2024 |
Extended Deadline | 15 December 2024 |
Portals for Submission | ERP Portal (All Courses), Samarth Portal (B.Pharm Semester 3) |
AKTU Exam Form Last Date Extend
AKTU ने 2024-25 सत्र के विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की तारीख 15 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दी है। पहले यह अंतिम तिथि 05 दिसंबर 2024 थी। अब छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।
परीक्षा फॉर्म भरने के पोर्टल्स:
- ERP Portal: सभी कोर्स के छात्रों के लिए।
- Samarth Portal: केवल बी.फार्म तीसरे सेमेस्टर के छात्रों के लिए।
सभी कॉलेजों से अनुरोध है कि वे छात्रों को इस तारीख विस्तार की जानकारी दें और यह सुनिश्चित करें कि सभी छात्र समय पर फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
महत्वपूर्ण निर्देश:
- छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने का काम 15 दिसंबर 2024 से पहले पूरा कर लें।
- संस्थान समय पर अपनी जिम्मेदारियां पूरी करें ताकि छात्रों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
छात्रों से अनुरोध है कि वे इस बढ़ी हुई समय सीमा का लाभ उठाएं और अपनी परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें।
AKTU Official Notice Details
Notice Released Date : 05/12/2024
विषयः शैक्षिक सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर परीक्षाओं हेतु संस्थानों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं का परीक्षा फार्म भरे तथा परीक्षा शुल्क जमा किये जाने हेतु तिथि विस्तारित किये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय, उपरोक्त विषयक विश्वविद्यालय के पत्र संख्या ए०के०टी०यू०/ प०नि०का0/2024/1334 दिनाक 28 अक्टूबर, 2024. ए०के०टी०यू०/प०नि० का0/2024/1378 दिनांक 21 नवम्बर, 2024 तथा ए०के०टी०यू०/ प०नि० का0/2024/1382 दिनांक 22 नम्बर, 2024 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें।
उक्त के क्रम अवगत कराना है कि विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर परीक्षा हेतु संस्थानों अध्ययनरत रेगुलर एवं कैरी ओवर छात्र/छात्राओं का परीक्षा फार्म एवं परीक्षा शुल्क ई०आर०पी० पोर्टल के माध्यम से तथा बी०फार्म पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष, तृतीय सेमेस्टर के अध्ययनरत छात्रों हेतु समर्थ के माध्यम से दिनांक 05 दिसम्बर, 2024 तक भरे जाने की सूचना दी गई थी।
उपरोक्त के संबंध में संस्थानों द्वारा किये गये अनुरोध पर विश्वविद्यालय के सक्षम स्तर द्वारा स्वीकार करते हुए उपरोक्त तिथि को विस्तारित करते हुए दिनांक 15 दिसम्बर, 2024 तक विषम सेमेस्टर परीक्षा के समस्त पाठ्यक्रमों हेतु ई०आर०पी० पोर्टल तथा बी०फार्म पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष, तृतीय सेमेस्टर के अध्ययनरत रेगुलर छात्र/छात्राओं हेतु समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फार्म भरे एवं परीक्षा शुल्क जमा किये हेतु खोल दिया गया है।
अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त के तद्नुसार अवगत होते हुए सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर के रेगुलर एवं कैरी ओवर अध्ययनरत छात्र/छात्राओं का परीक्षा फार्म एवं निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कराये जाने के सम्बन्ध में सूचित करते हुए समयानुसार आवश्यक कार्यवाही कराने का कष्ट करे।
Important Link
Download Notice | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Join WhatsApp | Click Here |
AKTU Official Website | Click Here |