AKTU Official Notice : Final Exam Centre List जारी – Download List

Floating WhatsApp & Telegram Buttons

AKTU Official Notice : Dr. APJ Abdul Kalam Technical University (AKTU) ने अभी अभी सम सेमेस्टर परीक्षा के एग्जाम सेंटर लिस्ट तथा उससे संबंधित एक ऑफीशियल नोटिस जारी किया है। जो की Final Exam Centre List  है, आइए देखते हैं नोटिस का Full Details.

AKTU Official Notice

AKTU Official Notice Details

Notice Released Date : 04/06/2024

विषयः शैक्षिक सत्र 2023-24 के सम सेमेस्टर (स्नातक एवं परास्नातक) के रेगुलर तथा कैरी ओवर विषयो के प्रथम चरण की परीक्षाओं हेतु संशोधित एवं फाइनल (Final) परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण के सम्बन्ध में।

महोदय,

उपर्युक्त विषयक विश्वविद्यालय के पत्र संख्या ए०के०टी०यू०/प०नि० का0/2024/906 दिनांक 10 मई, 2024 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें। उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2023-24 के सम सेमेस्टर के स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के रेगुलर तथा कैरी ओवर विषयों की प्रथम चरण की परीक्षायें दिनांक 08 जून, 2024 से दिनांक 15 जुलाई, 2024 तक आयोजित कराये जाने हेतु निर्धारित किये गये संभावित (Tentative) परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी की गयी थी।

उक्त के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय के सक्षम स्तर द्वारा दिये अनुमोदनोपरान्त संस्थानों द्वारा किये गये अनुरोध को छात्रहित के दृष्टिगत् स्वीकार करते हुए निर्धारित किये गये परीक्षा केन्द्रों की संशोधित एवं फाइनल (Final) परीक्षा केन्द्रों की सूची संलग्न कर प्रेषित है।

अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त से तद्‌नुसार अवगत होते हुए संस्थान में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को सूचित कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए सेमेस्टर परीक्षा में पूर्ण सहयोग करने का कष्ट करें।

AKTU COP Result 2024 Out : कैरी ओवर का रिजल्ट आ गया – Check Here

इस नोटिस में यही जानकारी दिया गया है। नीचे लिंक के माध्यम से इस नोटिस को डाउनलोड कर सकते है। Latest Update को सबसे पहले पाने के लिए Telegram Channel को Join करें।

Important Link

Download Notice & Exam Centre List Click Here
Join Telegram Click Here
Join WhatsApp Click Here
AKTU Official Website Click Here

 

Updated: June 4, 2024 — 5:19 pm

The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *