AKTU Official Notice: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने 27 Jun 2025 को एक ऑफिशल नोटिस जारी किया है, इसके बारे में पूरा डिटेल्स नीचे दिया गया है।
नोटिस को नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं, लेटेस्ट अपडेट को सबसे पहले अपने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े।

Table of Contents
Overview
University | AKTU |
Notice Related | AICTE Approval letter Regarding |
Notice Released Date | 27/06/2025 |
Official Website | aktu.ac.in |
AKTU Official Notice Details
विषयः नियामक संगठन से निर्गत एप्रूवल लेटर विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड किये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
उक्त विषय के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु विश्वविद्यालय पोर्टल पर कतिपय संस्थाओं द्वारा सम्बद्धता विस्तारण/नवीन पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने / प्रवेश क्षमता अभिवृद्धि किये जाने हेतु आवेदन करते हुए फाईनल सबमिट कर दिया गया है किन्तु नियामक संगठन से निर्गत एप्रवूल लेटर की प्रति विश्वविद्यालय पोर्टल पर यथा स्थान अपलोड नही किया गया है।
अतः संस्थाओं को अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए नियामक संगठन से निर्गत एप्रूवल लेटर अपलोड किये जाने हेतु सम्बद्धता पोर्टल पर एक लिंक दिया गया है। उक्त लिंक के माध्यम संस्थान एप्रूवल लेटर दिनांक 30.06.2025 तक अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।
जिन संस्थाओं द्वारा एक बार एप्रूवल लेटर अपलोड किया जा चुका यदि उनके लेटर में नियामक संगठन द्वारा कोई संशोधन किया गया है तो उसके लिए संस्थाओं को विश्वविद्यालय को पृथक से सूचित करना होगा।
जिससे विश्वविद्यालय द्वारा संशोधित पत्र के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकें। संस्थानों से नियामक संगठन से निर्गत एप्रूवल लेटर दिनांक 30.06.2025 तक प्रत्येक दशा में अपलोड करना सुनिश्चित करें।
जिन संस्थाओं द्वारा उक्त निर्धारित अन्तिम तिथि तक एप्रूवल लेटर पोर्टल पर अपलोड नही किया जायेगा, ऐसे संस्थाओं को शैक्षिक सत्र 2025-26 में सम्बद्धता पर विचार किया जाना सम्भव नही होगा।
Latest Update को सबसे पहले पाने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को जरूर ज्वाइन करें, ताकी सभी अपडेट आपको समय से मिल सके।
Important Link
Download Notice | Click Here |
Home Page | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Join WhatsApp | Click Here |
Official Website | Click Here |