Search
Close this search box.

Bteup Academic Calendar 2024-25 Out : जानें कब क्या होगा

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now
Instagram Follow

Bteup Academic Calendar 2024-25 : बोर्ड ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश (BTEUP) ने 2024- 25 सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है, इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया है, सत्र 2024-25 में किस टाइम क्या होगा, यह सभी जानकारी पाने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Bteup Academic Calendar 2024-25

Bteup Academic Calendar 2024-25 Official Notice

Notice Released Date : 06/07/2024

विषय : सत्र 2024-25 हेतु शैक्षिक कैलेण्डर के निर्धारण के संबंध में।

महोदय,

उपरोक्त विषयक वार्षिक पद्धति पर संचालित पाठ्यक्रमों एवं सेमेस्टर (विषम एवं सम) पद्धति संचालित पाठ्यक्रमों हेतु परिषद द्वारा शैक्षिक कैलेण्डर का निर्धारण किया गया है।

प्रक्रिया निर्धारण / शैक्षिक कैलेण्डर पत्र के साथ संलग्न करते हुए निर्देशित किया जाता है कि शैक्षिक कैलेण्डर में अंकित कार्य योजना हेतु निर्धारित कार्यावधि का अक्षरशः पालन करना अनिवार्य होगा।

उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

विषय सेमेस्टर परीक्षा 2024-25 हेतु निर्धारित समय-सारिणी

क्रम संख्या कार्य विवरण निर्धारित समयावधि
1. विषय सेमेस्टर (पठन-पाठन एवं अन्य क्रियाकलाप) 12 अगस्त, 2024 से 30 नवम्बर, 2024 तक
2. नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं का पठन-पाठन 01 सितम्बर, 2024 से प्रारम्भ
3. नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं हेतु नामांकन आवेदनपत्र 15 अक्टूबर, 2024 से 31 अक्टूबर, 2024 तक
4. परीक्षा फॉर्म भरने एवं परीक्षा शुल्क जमा किये जाने की तिथि (प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर) 15 नवम्बर, 2024 से 25 नवम्बर, 2024 तक
5. अनुक्रमांक आवंटन सहित नामावली ऑनलाइन जारी करने की तिथि 26 नवम्बर, 2024 से 28 नवम्बर, 2024 तक
6. ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 01 दिसम्बर, 2024 से 03 दिसम्बर, 2024 तक
7. सेश्नल अंकों की ऑनलाइन फीडिंग प्रक्रिया 05 दिसम्बर, 2024 से 15 दिसम्बर, 2024 तक
8. प्रायोगिक परीक्षा कार्यक्रम (परीक्षा क्रियान्वयन एवं ऑनलाइन फीडिंग) 20 दिसम्बर, 2024 से 28 दिसम्बर, 2024 तक
9. सैद्धांतिक परीक्षा 07 दिसम्बर, 2024 से 19 दिसम्बर, 2024 तक

 

परिषद विनियमावली-2016 (प्रथम संशोधन) के विनियम-3 (क) में वर्णित शैक्षिक कैलेन्डर के अनुसार प्रत्येक सेमेस्टर में न्यूनतम 90 प्रभावी शैक्षणिक दिन होने का प्रावधान हैं।

इस प्रकार 12 अगस्त, 2024 से 30 नवम्बर 2024 तक के विषम सेमेस्टर में लगभग 22 सार्वजनिक अवकाश (रविवार सहित) हैं, और 90 प्रभावी शैक्षणिक दिन (ऑनलाइन/ऑफलाइन) कक्षाएं सम्पादित होंगी।

 

सम सेमेस्टर परीक्षा 2024-25 हेतु निर्धारित समय-सारिणी

क्रम संख्या कार्य विवरण निर्धारित समयावधि
1. सम सेमेस्टर (पठन-पाठन एवं अन्य क्रियाकलाप) 01 जनवरी, 2025 से 25 अप्रैल, 2025 तक
2. परीक्षा फॉर्म भरने एवं परीक्षा शुल्क जमा किये जाने की तिथि (प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर) 15 मार्च, 2025 से 25 मार्च, 2025 तक
3. अनुक्रमांक आवंटन सहित नामावली ऑनलाइन जारी करने की तिथि 12 अप्रैल, 2025 से 15 अप्रैल, 2025 तक
4. ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 20 अप्रैल, 2025 से 22 अप्रैल, 2025 तक
5. सेश्नल अंकों की ऑनलाइन फीडिंग प्रक्रिया 25 अप्रैल, 2025 से 05 मई, 2025 तक
6. प्रायोगिक परीक्षा कार्यक्रम (परीक्षा क्रियान्वयन एवं ऑनलाइन फीडिंग) 10 मई, 2025 से 20 मई, 2025 तक
7. सैद्धांतिक परीक्षा 28 अप्रैल, 2025 से 09 मई, 2025 तक

 

परिषद विनियमावली-2016 (प्रथम संशोधन) के विनियम-3 (क) में वर्णित शैक्षिक कैलेन्डर के अनुसार प्रत्येक सेमेस्टर में न्यूनतम 90 प्रभावी शैक्षणिक दिन होने का प्रावधान हैं।

इस प्रकार 01 जनवरी 2025 से 25 अप्रैल 2025 तक के सम सेमेस्टर में लगभग 25 सार्वजनिक अवकाश (रविवार सहित) हैं, और 90 प्रभावी शैक्षणिक दिन (ऑनलाइन/ऑफलाइन) कक्षाएं सम्पादित होंगी।

वार्षिक परीक्षा 2024-25 हेतु निर्धारित समय-सारिणी

क्रम संख्या कार्य विवरण निर्धारित समयावधि
1. वार्षिक पद्धति (पठन-पाठन एवं अन्य क्रियाकलाप) 12 अगस्त, 2024 से 05 अप्रैल, 2025 तक
2. वार्षिक पद्धति में नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं का पठन-पाठन 01 सितम्बर, 2024 से प्रारम्भ
3. वार्षिक पद्धति में नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं हेतु नामांकन आवेदनपत्र 15 अक्टूबर, 2024 से 31 अक्टूबर, 2024 तक
4. परीक्षा फॉर्म भरने एवं परीक्षा शुल्क जमा किये जाने की तिथि (वार्षिक पद्धति के छात्र/छात्राएं) 15 मार्च, 2025 से 25 मार्च, 2025 तक
5. अनुक्रमांक आवंटन सहित नामावली ऑनलाइन जारी करने की तिथि 01 अप्रैल, 2025 से 03 अप्रैल, 2025 तक
6. ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 05 अप्रैल, 2025 से 06 अप्रैल, 2025 तक
7. सेश्नल अंकों की ऑनलाइन फीडिंग प्रक्रिया 25 अप्रैल, 2025 से 05 मई, 2025 तक
8. प्रायोगिक परीक्षा कार्यक्रम (परीक्षा क्रियान्वयन एवं ऑनलाइन फीडिंग) 20 अप्रैल, 2025 से 28 अप्रैल, 2025 तक
9. सैद्धांतिक परीक्षा 10 अप्रैल, 2025 से 18 अप्रैल, 2025 तक

 

परिषद विनियमावली-2016 (प्रथम संशोधन) के विनियम-3 (क) में वर्णित शैक्षिक कैलेन्डर के अनुसार प्रत्येक सेमेस्टर में न्यूनतम 90 प्रभावी शैक्षणिक दिन होने का प्रावधान हैं। इस प्रकार वार्षिक पद्धति में 180 दिन की प्रभावी कक्षाएं सम्पादित होनी हैं।

अतः 12 अगस्त, 2024 से 05 अप्रैल 2025 तक के वार्षिक पद्धति में लगभग 47 सार्वजनिक अवकाश (रविवार सहित) हैं, और 182 प्रभावी शैक्षणिक दिन (ऑनलाइन/ऑफलाइन) कक्षाएं सम्पादित होंगी।

इस नोटिस तथा शैक्षणिक कैलेंडर में यही जानकारी दिया गया है, इस नोटिस तथा कैलेंडर को नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। लेटेस्ट अपडेट को सबसे पहले पाने के लिए Telegram Channel को ज्वाइन करें।

BTEUP Official Notice : Admit Card को लेकर अभी आया Official Notice

Important Link

Download Notice & Academic Calendar Click Here
Join Telegram Click Here
Join WhatsApp Click Here
Bteup Official Website Click Here

 

 

studycoach91

studycoach91

Hi! I am Vinay Kumar From Uttar Pradesh (India).

1 thought on “Bteup Academic Calendar 2024-25 Out : जानें कब क्या होगा”

  1. D.Pharma Special back ki mark sheet college m kab tk aayegi .aur student login kab tak update hoga bahut late ho gaya h kya problem h.kyun update nahi ho raha bataiye please

    Reply

Leave a Comment