BTEUP Scholarship Big Update: बोर्ड ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश (BTEUP) की तरफ से स्कॉलरशिप को लेकर 11 फरवरी 2025 को ऑफिशल नोटिस जारी किया गया है जो की त्रुटि पूर्ण आवेदन करने वाली संस्थाओं के त्रुटि पूर्ण फॉरवर्ड छात्र-छात्राओं की संख्या को सत्यापित कर लॉक कराया जाने के संबंध में है
इस आर्टिकल में इस नोटिस की पूरी डिटेल्स दी गई है तथा नीचे आपको नोटिस भी दिया गया जिसे आप लोग पढ़ सकते हैं। आप सभी लोग लेटेस्ट अपडेट को सबसे पहले अपने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को जरूर ज्वॉइन करें।
Table of Contents
Overview
Board | BTEUP |
Update Related | UP Scholarship |
Notice Released Date | 11/02/2025 |
For Latest Update | Join Telegram |
BTEUP Official Website | bteup.ac.in |
BTEUP Scholarship Big Update
दोस्तों! अगर आपने या आपके संस्थान ने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन किया था, तो ध्यान दें! कुछ संस्थानों ने गलत या अधूरी जानकारी के साथ आवेदन फॉरवर्ड किया है, जिसकी वजह से उनका डेटा सत्यापित नहीं हो पा रहा है।
अब 15 फरवरी 2025, दोपहर 2 बजे तक उन संस्थानों को अपने छात्रों की जानकारी को सत्यापित कर लॉक कराना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो छात्रवृत्ति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाएगी, और इसकी पूरी ज़िम्मेदारी संस्थान प्रमुख की होगी।
अगर आपके कॉलेज या संस्थान का नाम छात्रवृत्ति पोर्टल की सूची में है, तो संस्थान के प्रिंसिपल या डायरेक्टर को सभी जरूरी दस्तावेज़ों (जैसे – सम्बद्धता पत्र, मास्टर डेटा की कॉपी, BTE एनरोलमेंट डाटा) के साथ 15 फरवरी 2025, दोपहर 2 बजे तक परिषद कार्यालय में हाज़िर होना होगा।
BTEUP Official Notice Details
Notice Released Date: 11/02/2025
विषयः शैक्षिक सत्र 2024-25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु त्रुटिपूर्ण आवेदन करने वाली संस्थाओं के त्रुटिपूर्ण अग्रसारित छात्र संख्या को सत्यापित कर लॉक कराये जाने के संबंध में।
महोदय,
उपरोक्त विषयक पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2. उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश सं० आई-853265/2025/64-2010(099)/1/2024, दिनांक: 16.01.2025 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें।
जिसके माध्यम से वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2024-25 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) दशमोत्तर कक्षाओं में (कक्षा 11-12 को छोड़कर) अध्ययनरत् उत्तर प्रदेश के मूल निवासी अन्य पिछडे वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) व अन्य कार्यों हेतु योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन से लेकर वितरण हेतु संशोधित (तृतीय चरण) समय सारिणी निर्गत की गई है।
छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति पोर्टल पर दिनांक 10.02.2025 को प्रदर्शित संस्थाओं (सूची संलग्न) द्वारा छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति पोर्टल पर अग्रसारित छात्र संख्या तथा परिषदीय अभिलेखों / अनुमोदित सीटों के सापेक्ष सम्बंधित शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित छात्र संख्या तथा बी.टी.ई. एनरोलमेंट डाटा में भिन्नता प्रदर्शित हो रही है, जिस कारणवश परिषद कार्यालय द्वारा उक्त संस्थाओं का त्रुटिपूर्ण अग्रसारित छात्र संख्या को सत्यापित कर लॉक किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है।
अतः उपरोक्त संस्थाओं के प्रधानाचार्य/निदेशक को निर्देशित किया जाता है वह अपनी संस्था के छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति संबंधी समस्त अभिलेखों (यथा समस्त वर्षों के सम्बद्धता विस्तार / सम्बद्धता पत्र, छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति संबंधी पोर्टल पर संस्था द्वारा लॉक किये गये मास्टर डाटा की छायाप्रति जिसमें संस्था का नाम स्पष्ट रूप से अंकित हो, छात्रों का बी.टी.ई. एनरोलमेंट डाटा कि सत्यापित प्रति) के साथ दिनांकः 15.02.2025 की अपराह्न 02:00 बजे तक परिषद कार्यालय में प्रत्येक दशा में उपस्थित होकर अपनी संस्था के अग्रसारित छात्र संख्या को सत्यापित कर लॉक कराना सुनिश्चित करें।
यदि नियत दिनांक एवं समय तक आप द्वारा परिषद कार्यालय में उपस्थित होकर उपरोक्त कार्यवाही सुनिश्चित नहीं की जाती है तो, आपके संस्था का अग्रसारित छात्र संख्या को सत्यापित कर लॉक नहीं किया जा सकेगा, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व संस्था निदेशक / प्रधानाचार्य का होगा।
Important Link
Download Notice | Click Here |
Home Page | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Join WhatsApp | Click Here |
BTEUP Official Website | Click Here |