CBSE 10th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट मई 2025 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। इस वर्ष 24.12 लाख से अधिक छात्रों ने CBSE 10th परीक्षा दी थी, जो 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, DigiLocker और UMANG App के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट से जुड़ी आधिकारिक तारीख और समय की जानकारी जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर साझा की जाएगी।

Table of Contents
Overview
Result Date | May 2025 (Expected: 10-15 May) |
Exam Dates | 15 Feb – 18 Mar 2025 |
Students Appeared | 24.12 lakh |
Official Websites | cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in |
Other Platforms | DigiLocker, UMANG App |
Credentials Needed | Roll Number, School Code, Admit Card ID, DOB |
Pass Percentage (2024) | 93.60% |
CBSE 10th Result 2025
CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह (संभावित 10 से 15 मई) के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने अभी रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड्स के अनुसार, रिजल्ट मई के मध्य में ही आता है।
रिजल्ट जारी होने पर छात्र नीचे दिए गए पोर्टल्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- DigiLocker (results.digilocker.gov.in)
- UMANG App
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल कोड, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। ऑनलाइन रिजल्ट प्रोविजनल रहेगा, ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी।
CBSE 10th Result 2025 ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in या results.cbse.nic.in) पर जाएं।
- “CBSE 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, स्कूल कोड, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
DigiLocker/UMANG App से रिजल्ट ऐसे देखें
- DigiLocker ऐप या वेबसाइट (results.digilocker.gov.in) पर जाएं।
- लॉग इन करें और मांगी गई डिटेल्स भरें।
- रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलेगा। अगले वर्ष (2026) से बोर्ड सभी विषयों की दो बार परीक्षा आयोजित करेगा, जिससे छात्रों को एक और अवसर मिलेगा।