JEECUP Counselling 2025: दोस्तो अगर आप भी यूपी पॉलिटेक्निक में एडमिशन लेने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने पॉलिटेक्निक एडमिशन 2025 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। अब आपको कहीं भागदौड़ करने की जरूरत नहीं, क्योंकि पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और आप घर बैठे ही हर स्टेप पूरा कर सकते हैं।

Table of Contents
Jeecup Counselling Schedule 2025
दोस्तो, काउंसलिंग तीन चरणों में होगी। हर चरण में आपको विकल्प भरने, सीट अलॉटमेंट, फीस जमा करने और दस्तावेज सत्यापन जैसे जरूरी काम समय पर पूरे करने होंगे। नीचे दी गई टेबल में आप हर चरण की तारीखें और जरूरी जानकारी देख सकते हैं:
चरण | Important Date & Process |
---|---|
पहला चरण | विकल्प भरना: 27 जून से 2 जुलाई 2025 तक सीट अलॉटमेंट: 3 जुलाई 2025 फीस जमा व दस्तावेज सत्यापन: 4 से 7 जुलाई 2025 सीट वापसी: 8 जुलाई 2025 |
दूसरा चरण | विकल्प भरना: 9 से 11 जुलाई 2025 सीट अलॉटमेंट: 12 जुलाई 2025 फीस जमा व दस्तावेज सत्यापन: 13 से 16 जुलाई 2025 सीट वापसी: 17 जुलाई 2025 |
तीसरा चरण | विकल्प भरना: 18 से 20 जुलाई 2025 सीट अलॉटमेंट: 21 जुलाई 2025 फीस जमा व दस्तावेज सत्यापन: 22 से 25 जुलाई 2025 सीट वापसी: 26 जुलाई 2025 |
Jeecup 2025 Counselling Processing
दोस्तो, सबसे पहले आपको jeecup.admissions.nic.in पोर्टल पर लॉगिन करना है। वहां रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच के विकल्प भर सकते हैं। जब सीट अलॉटमेंट होगा, तो आपको दो विकल्प मिलेंगे फ्रीज या फ्लोट।
अगर आप फ्रीज चुनते हैं, तो आपको वही सीट और कॉलेज मिल जाएगा, वहीं फ्लोट चुनने पर आप अगले चरण में बेहतर विकल्प की उम्मीद कर सकते हैं। सीट फ्रीज करने के बाद आपको अपने दस्तावेज जिला सहायता केंद्र पर सत्यापित कराने होंगे। फीस और दस्तावेज सत्यापन अगर समय पर नहीं किया, तो आप अगले चरण में शामिल नहीं हो पाएंगे।
Important Documents
दोस्तो, काउंसलिंग के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज हमेशा तैयार रखें। नीचे टेबल में देखिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए:
Documents | Details |
---|---|
JEECUP एडमिट कार्ड | परीक्षा में शामिल होने का प्रमाण |
JEECUP रैंक कार्ड | मेरिट के लिए जरूरी |
काउंसलिंग अलॉटमेंट लेटर | सीट मिलने का प्रमाण |
मार्कशीट | क्वालिफाइंग एग्जाम की |
कैटेगरी प्रमाणपत्र | आरक्षण के लिए |
डोमिसाइल प्रमाणपत्र | यूपी निवासी होने का प्रमाण |
दो पासपोर्ट साइज फोटो | पहचान के लिए |
फीस और सीट वापसी
अगर किसी वजह से आप आवंटित सीट स्वीकार नहीं करना चाहते, तो पोर्टल पर जाकर सीट वापसी का विकल्प चुन सकते हैं। आपकी जमा की गई फीस आपके बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी, जो आपने आवेदन में दिया है।
अगर किसी कॉलेज ने आपसे तय फीस से ज्यादा मांगी, तो आप लखनऊ स्थित प्रवेश एवं शुल्क नियमन समिति को शिकायत भेज सकते हैं। प्रमाण मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
AICTE की अनुमति में बदलाव
अगर AICTE, नई दिल्ली द्वारा किसी कॉलेज की सीट या ब्रांच में बदलाव किया जाता है, तो परिषद छात्रों के हित में समायोजन करेगी और आपको समय रहते सूचना मिलेगी।
कक्षाएं कब से शुरू होंगी?
दस्तो, पॉलिटेक्निक की कक्षाएं 1 अगस्त 2025 से शुरू हो जाएंगी। इसलिए आपसे अनुरोध है कि समय पर सारी औपचारिकताएं पूरी कर लें, ताकि एडमिशन में कोई परेशानी न आए।
Counselling Tips
दोस्तो, कोशिश करें कि आप ज्यादा से ज्यादा विकल्प भरें, इससे सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। पिछले सालों की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक जरूर देखें, ताकि सही विकल्प चुन सकें। अपने सभी जरूरी दस्तावेज की मूल और फोटोकॉपी तैयार रखें। सबसे जरूरी, काउंसलिंग की तारीखों का सख्ती से पालन करें।
दोस्तो, JEECUP 2025 काउंसलिंग आपके लिए सुनहरा मौका है। समय पर रजिस्ट्रेशन करें, सभी निर्देशों का पालन करें और अपने सपनों के पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन पाएं। किसी भी अपडेट के लिए jeecup.admissions.nic.in वेबसाइट पर जरूर नजर रखें। अगर आपको कोई सवाल है, तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं।
Important Link
Online Counselling | Coming Soon |
Official Notification | Click Here |
Home Page | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Join WhatsApp | Click Here |
Official Website | Click Here |