AKTU Official Notice: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) ने सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। यह परीक्षाएं 08 जनवरी 2025 से शुरू होकर 05 फरवरी 2025 तक आयोजित होंगी।
Overview
विश्वविद्यालय का नाम | डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय |
परीक्षा का नाम | विषम सेमेस्टर परीक्षा (रेगुलर और कैरी ओवर) |
परीक्षा तिथि | 08 जनवरी 2025 से 05 फरवरी 2025 तक |
परीक्षा केंद्रों की सूची | संभावित सूची जारी |
त्रुटि संशोधन की अंतिम तिथि | 23 दिसंबर 2024, दोपहर 2 बजे तक |
ईमेल आईडी | dcoe-a@aktu.ac.in |
AKTU Exam Scheme List Update
AKTU की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय ने सफल संचालन के लिए संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की है, जो संस्थानों के लिए उपलब्ध करा दी गई है।
अगर किसी संस्था को परीक्षा केंद्रों की सूची में कोई त्रुटि या संशोधन की आवश्यकता है, तो वे इसे 23 दिसंबर 2024 तक dcoe-a@aktu.ac.in पर भेज सकते हैं। इस तिथि के बाद किसी भी बदलाव पर विचार नहीं किया जाएगा।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संस्थानों से संपर्क करें और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट aktu.ac.in पर विजिट करें।
AKTU Official Notice Details
Notice Released Date : 19/12/2024
विषयः विश्वविद्यालय की सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर के रेगुलर तथा कैरी ओवर विषयों की परीक्षाओं हेतु सम्भावित (Tentative) परीक्षा केन्द्रों के सम्बन्ध में।
महोदय,
कृपया उपर्युक्त विषय के सन्दर्भ में अवगत कराना है कि विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2024-25 के विषम सेमेस्टर के स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के रेगुलर तथा कैरी ओवर विषयों की परीक्षायें दिनांक 08 जनवरी, 2025 से दिनांक 05 फरवरी, 2025 तक प्रदेश में स्थित विश्वविद्यालय से सम्बद्ध विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर गत् वर्षों की भांति आयोजित कराया जाना निर्धारित है।
उक्त परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु सक्षम स्तर से प्राप्त अनुमोदनोपरान्त निर्धारित किये गये सम्भावित (Tentative) परीक्षा केन्द्रों की सूची संलग्न कर प्रेषित है।
अतः आपसे अनुरोध है कि संलग्न सम्भावित (Tentative) परीक्षा केन्द्रों में किसी प्रकार की त्रुटि / संशोधन की अवस्था में ई-मेल आई०डी० dcoe-a@aktu.ac.in पर दिनांक 23 दिसम्बर, 2024 को अपरान्ह 2.00 बजे तक प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा अपने स्तर से संस्था में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को सूचित करने का कष्ट करें।
उक्त तिथि के उपरान्त किसी भी आवेदन पर विचार किया जाना सम्भव नहीं होगा।
Important Link
Download Notice & Centre List | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Join WhatsApp | Click Here |
Home Page | Click Here |
AKTU Official Website | Click Here |