AKTU Official Notice: नव प्रवेशित छात्रों के नामांकन सत्यापन को लेकर जारी हुआ ऑफिशल नोटिस

AKTU Official Notice

AKTU Official Notice: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) की तरफ से 11 अप्रैल 2025 को सत्र 2024-25 के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के नामांकन सत्यापन को लेकर Official notice जारी किया गया है। इस आर्टिकल में इसके बारे में पूरी विस्तृत जानकारी दी गई है, तो अंत तक जरूर पढ़िए।

जितने भी छात्र-छात्राओं ने अभी तक हमारे Telegram channel या WhatsApp group को join नहीं किया है, वे जल्दी join कर लें ताकि आने वाली सारी updates आपको समय पर मिल सकें।

Overview

UniversityAKTU
Update किस बारे मेंसत्र 2024-25 के नामांकन आवेदनों का सत्यापन
Notice Released Date11 April, 2025
सत्यापन की तारीखें16 April, 2025 से 09 May, 2025 तक
सत्यापन केन्द्रनोएडा और लखनऊ परिसर
Official Meet Linkhttps://meet.google.com/ydo-aago-xtt
Official Websiteaktu.ac.in

AKTU Official Notice Details

दोस्तों, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने 11 अप्रैल 2025 को जो ऑफिशल notice जारी किया है, उसमें बताया गया है कि सत्र 2024-25 के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के नामांकन आवेदन फॉर्म, जो institute की login के जरिए ERP portal पर जमा किए गए हैं, उनकी हार्ड कॉपी का सत्यापन करना जरूरी है। ये सत्यापन ऑनलाइन माध्यम से 16 April, 2025 से 09 May, 2025 तक होगा।

सत्यापन के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं:

  • नोएडा परिसर (उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, सेक्टर-62, नोएडा): अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर और आगरा के institutes के लिए।
  • लखनऊ परिसर: बाकी सभी जनपदों के institutes के लिए।

सत्यापन की तारीखें इस प्रकार हैं:

  • संस्था कोड 001 से 112: 16-17 April, 2025
  • संस्था कोड 113 से 215: 19 April, 2025
  • संस्था कोड 216 से 330: 21 April, 2025
  • संस्था कोड 331 से 453: 22 April, 2025
  • संस्था कोड 454 से 572: 23 April, 2025
  • संस्था कोड 573 से 705: 24 April, 2025
  • संस्था कोड 706 से 821: 25 April, 2025
  • संस्था कोड 822 से 895: 28 April, 2025
  • संस्था कोड 896 से 999: 29 April, 2025
  • संस्था कोड 1000 से अंत तक: 30 April, 2025

सत्यापन के लिए Google Meet लिंक (https://meet.google.com/ydo-aago-xtt) दिया गया है। institutes को हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र और मूल प्रवजन प्रमाण पत्र (Migration/Transfer Certificate) की मूल कॉपी सत्यापित करवानी होगी। सत्यापन के बाद, निर्धारित तारीख के चार दिन के अंदर institute के निदेशक को एक शपथ पत्र देना होगा, जिसमें लिखा हो कि जमा किए गए सभी documents सही हैं। अगर कोई फर्जी document पाया गया, तो institute के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

दोस्तों, अपने institute से संपर्क करके सत्यापन की प्रक्रिया को समय पर पूरा करें। ये notice नीचे दिया गया है, जिसे आप विस्तार से पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए AKTU website (aktu.ac.in) पर जाएँ और latest updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे Telegram channel को जरूर join करें।

Important Link

Download NoticeClick Here
Home PageClick Here
Join TelegramClick Here
Join WhatsAppClick Here
AKTU Official WebsiteClick Here
studycoach91  के बारे में
For Feedback - admin@studycoach91.com
© 2025 Studycoach91 | All rights reserved | Made With By Studycoach91t