डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) की तरफ से 09 अप्रैल 2025 को दिव्यांग छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग योजना में संशोधन को लेकर ऑफिस से notice जारी किया गया है। इस आर्टिकल में इसके बारे में पूरी विस्तृत जानकारी दी गई है, तो अंत तक जरूर पढ़िए।
जितने भी छात्र-छात्राओं ने अभी तक हमारे Telegram channel या WhatsApp group को join नहीं किया है, वे जल्दी join कर लें ताकि आने वाली सारी updates आपको समय पर मिल सकें।

Table of Contents
Overview
University | AKTU |
Update किस बारे में | दिव्यांग छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग योजना में संशोधन |
Notice Released Date | 09 April, 2025 |
Reference Letter | पत्र संख्या सी-4958, दिनांक 24 March, 2025 |
Official Website | aktu.ac.in |
AKTU Official Notice Details
दोस्तों, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने 09 अप्रैल 2025 को जो ऑफिशल notice जारी किया है, उसमें निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या सी-4958, दिनांक 24 March, 2025 का जिक्र है।
इस पत्र में बताया गया है कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के पत्र दिनांक 24 February, 2025 के तहत दिव्यांग छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग योजना के दिशा-निर्देशों में कुछ बदलाव किए गए हैं।
ये योजना दिव्यांग छात्रों को भर्ती परीक्षाओं और तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग देती है। अब इन संशोधित दिशा-निर्देशों को अम्बरेला योजना (दिव्यांग छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति) के तहत लागू किया जा रहा है। शासन ने सभी संस्थानों से अपेक्षा की है कि वे इन नए नियमों के हिसाब से काम करें।
Notice में कहा गया है कि सभी निदेशक और प्राचार्यों को अपने institute में पढ़ने वाले पात्र दिव्यांग छात्र-छात्राओं को इस योजना का फायदा दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। मतलब, अगर आपके institute में कोई दिव्यांग छात्र है, तो उसे इस scheme के बारे में बताएँ और उसका लाभ दिलाएँ।
दोस्तों, ये notice नीचे दिया गया है, जिसे आप विस्तार से पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए AKTU website (aktu.ac.in) पर जाएँ और latest updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे Telegram channel को जरूर join करें।

Important Link
Download Notice | Click Here |
Home Page | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Join WhatsApp | Click Here |
AKTU Official Website | Click Here |