AKTU Official Notice : Tablet योजना को लेकर जारी हुआ नोटिस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

AKTU Official Notice : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) ने एक सूचना जारी की है, जिसमें बताया गया है कि डिजीशक्ति पोर्टल पर सत्र 2022-23 और 2023-24 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं का डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। यह निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार और यूपीडेस्को के निर्देशों के अनुसार लिया गया है।

नवीनतम जानकारी सबसे पहले पाने के लिए, आप Studycoach91 के टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहां आपको सभी अपडेट समय पर मिलेंगे।

Overview

विवरणजानकारी
नोटिस जारी होने की तारीख1 दिसंबर 2024
विषयडिजीशक्ति पोर्टल पर अपलोडिंग प्रक्रिया बंद
लागू सत्र2022-23 और 2023-24
आखिरी तारीख1 दिसंबर 2024
सम्बंधित विभागप्राविधिक शिक्षा अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासन

AKTU Tablet Yojana Latest Update

एकेटीयू ने सूचित किया है कि डिजीशक्ति पोर्टल पर सत्र 2022-23 और 2023-24 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के डाटा को अपलोड करने की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2024 से बंद कर दी जाएगी।

यह निर्णय प्राविधिक शिक्षा अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र और यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक के निर्देशों के अनुसार लिया गया है। सभी संबद्ध संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि आदेश के अनुसार कार्रवाई पूरी हो।

सभी संबंधित छात्र-छात्राओं और संस्थानों से अनुरोध है कि वे समय पर यह जानकारी प्राप्त करें और इसे ध्यान में रखें।

AKTU Official Notice Details

Notice Released Date : 04/12/2024

विषयः स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजनान्तर्गत विकसित डिजीशक्ति पोर्टल पर सत्र 2022-23 एवं 2023-24 के अन्तिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की अपलोडिंग बन्द किये जाने के सम्बन्ध में।

महोदय,

कृपया उपर्युक्त विषयक प्राविधिक शिक्षा अनुभाग-3. उ०प्र० शासन के पत्र संख्याः 1/806675/2024/16-3099/51/2021 दिनांक 26.11.2024 के साथ संलग्न प्रबन्ध निदेशक, यूपीडेस्को के पत्र संख्या D/24-25/2759 दिनांक 30.10.2024 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें,

जिसके माध्यम से डिजीशक्ति पोर्टल पर सत्र 2022-23 एवं 2023-24 के अन्तिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के डाटा को अपलोड किये जाने की व्यवस्था को बन्द किये जाने का मत स्थिर किया गया है।

उक्तानुसार इन सत्रों के डाटा को अपलोड करने की कार्यवाही दिनांक 01.12.2024 से बन्द कर दी जायेगी।अतः इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि शासन के उपर्युक्त पत्र के साथ संलग्न प्रबन्ध निदेशक, यूपीडेस्को के पत्र में की गयी अपेक्षानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने का कष्ट करें।

Important Link

Download NoticeClick Here
Join TelegramClick Here
Join WhatsAppClick Here
AKTU Official WebsiteClick Here

Leave a Comment