Bteup Official Notice: बोर्ड ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश के तरफ से अभी-अभी ऑफिशल नोटिस जारी किया गया है जो की स्कॉलरशिप से संबंधित है। इस ऑफिशल नोटिस के बारे में पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
जितने भी छात्र-छात्राएं अभी तक हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन नहीं किए हैं वह जल्दी कर ले ताकि सभी अपडेट आपको टाइम से मिल सके।
Table of Contents
Overview of Bteup Official Notice
Board Name | BTEUP |
Notice Related | UP Scholarship |
Notice Released Date | 17/01/2025 |
For Latest update | Join Telegram |
Official Website | bteup.ac.in |
Bteup Notice Update
दोस्तों 17 जनवरी 2025 को Bteup के उप सचिव जी ने सभी संबद्ध कॉलेजों में ऑफिशल नोटिस भेजा है जिस पर बताया गया है की उत्तर प्रदेश शासन के नोटिस जो की 16 जनवरी 2025 को जारी हुआ है उसके अनुसार स्कॉलरशिप का तृतीय चरण शेड्यूल जारी कर दी गई है।
इस शेड्यूल के अनुसार परिषद कार्यालय द्वारा पोर्टल पर मास्टर डाटा लॉक करनी या फॉरवर्ड करने से संबंधित इंपॉर्टेंट निर्देश दिए गए हैं। BTEUP के द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कॉलेज को जरूरी डॉक्यूमेंट 20 जनवरी 2025 तक बोर्ड कार्यालय में जमा करना होगा। दोस्तों और पूरी जानकारी के लिए इस नोटिस को नीचे ध्यानपूर्वक पढ़िए।
Bteup Official Notice Details
Notice Released Date: 20/01/2025
विषयः शैक्षिक सत्र 2024-25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु आवेदन करने वाली संस्थाओं के परिषद कार्यालय द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति पोर्टल पर मास्टर डाटा को लॉक / अग्रसारित कराये जाने के संबंध में।
महोदय,
उपरोक्त विषयक पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2. उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश सं० आई-853265/ 2025/64-2010(099)/1/2024, दिनांक: 16.01.2025 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें।
जिसके माध्यम से वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2024-25 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) दशमोत्तर कक्षाओं में (कक्षा 11-12 को छोड़कर) अध्ययनरत् उत्तर प्रदेश के मूल निवासी अन्य पिछडे वर्ग के छात्रों के लिए छात्रों के लिए छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) व अन्य कार्यों हेतु योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन से लेकर वितरण हेतु संशोधित (तृतीय चरण) समय सारिणी निर्गत की गई है।
सादर अवगत कराना है कि शैक्षिक सत्र 2024-25 में परिषद से सम्बद्ध संस्थाओं हेतु छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति पोर्टल पर मास्टर डाटा लॉक / अग्रसारित किये जाने संबंधी कार्यवाही प्रचलित है।
उपरोक्त के क्रम में प्रदत्त निर्देशों का अनुसरण करते हुए संस्था स्तर पर समस्त कार्यवाही पूर्ण करते हुए निम्न अभिलेखों को परिषद कार्यालय के परिषद अनुभाग में दिनांकः 20.01.2025 तक जमा कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि परिषद स्तर से मास्टर डाटा अग्रसारित किये जाने की कार्यवाही पूर्ण की जा सके-
- प्रारूप-1 पर वर्षवार एवं ब्रांचवार विवरण।
- छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति पोर्टल पर संस्था द्वारा मास्टर डाटा लॉक की डाउनलोडेड स्पष्ट एवं पठनीय प्रति जिसमें
PIOPIA CONTA संस्था का नाम अंकित हो। - परिषद द्वारा निर्गत विगत 03 वर्षों (इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम) / 02 वर्षों (फार्मेसी पाठ्यक्रम) के सम्बद्धता / सम्बद्धता विस्तार पत्र की स्पष्ट एवं सत्यापित प्रति ।
- विगत 03 वर्षों इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम) / 02 वर्षों (फार्मेसी पाठ्यक्रम) का AICTE /PCI अनुमोदन / अनुमोदन
विस्तार पत्र की स्पष्ट एव सत्यापित प्रति। - यू-राईज पोर्टल पर अपलोडेड छात्रवृत्ति विवरण का प्रिंटआउट।
उपरोक्त कार्य में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए। यदि कोई भी पात्र छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति में वंचित रह जाता है तो इसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व संस्था निदेशक / प्रधानाचार्य / प्रबंधन का होगा।
Important Link
Download Notice | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Join WhatsApp | Click Here |
BTEUP Official Website | Click Here |