Search
Close this search box.

AKTU Official Notice : Fee Regarding, अभी आया Official Notice

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now
Instagram Follow

AKTU Official Notice : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) की तरफ से अभी-अभी फीस से संबंधित ऑफिशल नोटिस जारी हुआ है। इस आर्टिकल में आपको इस नोटिस के बारे में विस्तृत जानकारी जानने को मिलेगा, तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Aktu official Notice

Notice Details

Notice Released Date : 19/03/2024

विषय : प्रवेश और फीस नियमन समिति/शासन द्वारा निर्धारित शुल्क की सूचना संस्थानों की अधिकृत वेबसाइट पर प्रदर्शित किये जाने के सम्बन्ध में।

महोदय,

कृपया उपर्युक्त विषयक प्रवेश और फीस नियमन समिति के पत्र संख्या 5283/ प्र०फी०नि०स० / शु०नि०/2024 दिनांक 06.03.2024 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें। उक्त पत्र के माध्यम से निजी क्षेत्र की डिग्री स्तरीय जिन संस्थानों ने शासन / समिति द्वारा निर्धारित शुल्क की सूचना निर्धारित तिथि 29.02.2024 तक अपनी अधिकृत वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं किया गया है उन संस्थानों की सूची एक सप्ताह के अन्दर समिति कार्यालय में उपलब्ध कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया है।

उक्त के सम्बन्ध में पूर्व में विश्वविद्यालय द्वारा पत्रांक ए०के०टी०यू०/कुस० का०/2023/19954 दिनांक 29 अगस्त, 2023 एवं ए०के०टी०यू०/कुस०का०/2024/870 दिनांक 08 फरवरी, 2024 के माध्यम से विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी संस्थाओं को निर्देशित किया गया था कि उ०प्र० निजी प्राविधिक शैक्षणिक संस्था (प्रवेश का विनियमन और फीस का नियतन) विनियमावली-2015 के बिन्दु-12 में दी गयी व्यवस्था के अनुपालन में निर्धारित शुल्क की सूचना सभी संस्थानों को अपनी अधिकृत वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाना अनिवार्य है, परन्तु कतिपय संस्थाओं द्वारा अपनी अधिकृत वेबसाइट पर निर्धारित शुल्क की सूचना अपलोड नही की गयी है। यह खेद का विषय है।

अतः विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त संस्थानों को पुनः निर्देशित किया जाता है कि शासन द्वारा लिये गये निर्णय के अनुपालन में समस्त संस्थान अपनी अधिकृत वेबसाइट पर फीस नियमन समिति द्वारा निर्धारित शुल्क प्रदर्शित कराते हुए विश्वविद्यालय को अवगत कराने का कष्ट करें।

AKTU Official Notice : अभी – अभी आया Notice, Job Regarding

दोस्तों यह ऑफिशल नोटिस कुलसचिव अन्नावी दिनेश कुमार जी के माध्यम से AKTU से संबद्ध सभी संस्थानों में भेजा गया है। नीचे इंर्पोटेंट लिंक के Section में दिए गए लिंक के माध्यम से नोटिस को डाउनलोड कर सकते है।

23 March 2024 का Official Notice : AKTU Official Notice : Campus Placement के Result को लेकर अभी आया नोटिस

AKTU Official Notice : अभी – अभी आया Most Important Official Notice

Important Link

Download Notice Click Here
AKTU Official Website Click Here

 

studycoach91

studycoach91

Hi! I am Vinay Kumar From Uttar Pradesh (India).

Leave a Comment